देवघर : विषैला पदार्थ खाने से महिला की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : विषैला पदार्थ खाने के बाद अलग-अलग जगह की चार महिलाओं को परिजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया था, जिसमें शुक्रवार रात को एक महिला की मौत हो गयी. वहीं तीन महिलाएं सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मनोरमा देवी (56) […]
विज्ञापन
देवघर : विषैला पदार्थ खाने के बाद अलग-अलग जगह की चार महिलाओं को परिजनों ने इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया था, जिसमें शुक्रवार रात को एक महिला की मौत हो गयी. वहीं तीन महिलाएं सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला का नाम मनोरमा देवी (56) है, जो कुंडा थाना क्षेत्र के कर्णकोल की रहने वाली थी.
वहीं इलाजरत महिलाओं में रिखिया थाना क्षेत्र निवासी बसंती देवी, बेजनी देवी व सीमावर्ती सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कढ़िया निवासी लखमी देवी शामिल हैं. डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










