देवघर भूमि घोटाला: सीबीआइ के संयुक्त निदेशक पहुंचे देवघर की जांच की समीक्षा

Updated at : 29 Jun 2014 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर भूमि घोटाला: सीबीआइ के संयुक्त निदेशक पहुंचे देवघर की जांच की समीक्षा

देवघर: सीबीआइ के संयुक्त निदेशक एके सिंह शनिवार को देवघर कैंप कार्यालय पहुंचे. धनबाद, रांची व पटना जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री सिंह ने देवघर भूमि घोटाला की जांच की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने भूमि घोटला की जांच करने वाले आइओ से भी बिंदुवार जानकारी ली. सूत्रों के अनुसार, श्री सिंह ने देवघर भूमि […]

विज्ञापन

देवघर: सीबीआइ के संयुक्त निदेशक एके सिंह शनिवार को देवघर कैंप कार्यालय पहुंचे. धनबाद, रांची व पटना जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर श्री सिंह ने देवघर भूमि घोटाला की जांच की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने भूमि घोटला की जांच करने वाले आइओ से भी बिंदुवार जानकारी ली.

सूत्रों के अनुसार, श्री सिंह ने देवघर भूमि घोटाला के दो केस में फाइनल चार्जशीट का भी अध्ययन किया. साथ ही अभिलेखागार चोरी कांड केस की समीक्षा की. बताया जाता है कि श्री सिंह ने अभिलेखागार चोरी कांड की जांच की दिशा में हर संभावनाओं पर बारीकी से अनुसंधान करने का निर्देश आइओ को दिया.

पिछले दिनों अभिलेखागार चोरी कांड के सिलसिले में देवघर, गुमला व गढ़वा में हुई छापेमारी में जब्त दस्तावेजों की ज्वाइंट डायरेक्टर ने पड़ताल की. उन्होंने अभिलेखागार चोरी कांड की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola