मधुपुर से हमसफर में सफर आज से, सांसद दिखायेंगे हरी झंडी

देवघर/मधुपुर : हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ आज किया जायेगा. इस ट्रेन केशुरू होने से संताल परगना के लिए के लोगों के लिए दिल्ली की एक और सप्ताहिक ट्रेन मिल जायेगी. मधुपुर स्टेशन में हमसफर एक्सप्रेस को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे व आसनसोल डिवीजन के डीआरएम पीके मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया […]
देवघर/मधुपुर : हमसफर एक्सप्रेस का शुभारंभ आज किया जायेगा. इस ट्रेन केशुरू होने से संताल परगना के लिए के लोगों के लिए दिल्ली की एक और सप्ताहिक ट्रेन मिल जायेगी. मधुपुर स्टेशन में हमसफर एक्सप्रेस को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे व आसनसोल डिवीजन के डीआरएम पीके मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया जायेगा.
यह जानकारी डिवीजन के पीआरओ राहुल रंजन ने दी है. उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का शुभारंभ शुक्रवार शाम पांच बजे किया जायेगा. मधुपुर स्टेशन के लिए यह एतिहासिक दिन होगा. जब पहली बार इस स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेन चलेगी. इसके लिए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का प्रयास रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




