भूमि घोटाले में 20 अधिकारी समेत 60 के नाम शामिल !

Updated at : 28 Jun 2014 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
भूमि घोटाले में 20 अधिकारी समेत 60 के नाम शामिल !

देवघर: देवघर भूमि घोटाला की लगभग दो वर्षो तक जांच चलने के बाद सीबीआइ ने दो केस में चार्जशीट फाइनल कर लिया है. दोनों केस भूमि घोटला से जुड़ा है. इसमें कांड संख्या 15/12 व 16/12 का केस है. सूत्रों के अनुसार सीबीआइ 15 दिनों के अंदर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देगी. सीबीआइ ने […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर भूमि घोटाला की लगभग दो वर्षो तक जांच चलने के बाद सीबीआइ ने दो केस में चार्जशीट फाइनल कर लिया है. दोनों केस भूमि घोटला से जुड़ा है. इसमें कांड संख्या 15/12 व 16/12 का केस है.

सूत्रों के अनुसार सीबीआइ 15 दिनों के अंदर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देगी. सीबीआइ ने देवघर भूमि घोटाला में कुल तीन केस दर्ज किया हैं. इसमें एक केस अभिलेखागार चोरी कांड का है. अभिलेखागार चोरी कांड की फिलहाल जांच चल रही है.

सूत्रों के अनुसार दो केस के चार्जशीट में कुल 60 लोगों का नाम शामिल है. इसमें राज्य सरकार के 20 अधिकारियों समेत 15 कर्मचारी व 25 गैर सरकारी लोगों का नाम शामिल होने की बात कही जा रही है. इसमें कई नये नाम भी जुड़े हैं. हालांकि पहले चार्जशीट में एक भी आइएएस के नाम शामिल होने की बात सामने नहीं आयी है. सूत्रों के अनुसार चार्जशीट दाखिल करने के बाद सीबीआइ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट में प्रे कर सकती है. इसके बाद ही कोर्ट अपनी प्रक्रिया के तहत चार्जशीट में शामिल लोगों के खिलाफ सम्मन जारी कर सकती है. सीबीआइ अपनी स्टेटस रिपोर्ट 30 जून को हाइकोर्ट में प्रस्तुत करेगी.

अभिलेखागार चोरी कांड का अलग होगा चार्जशीट : सीबीआइ इन दिनों अभिलेखागार चोरी कांड व दस्तावेज जलाने की सघन जांच कर रही है. अभिलेखागार चोरी कांड की जांच सीबीआइ एक अन्य दिशा से भी कर रही है. इसी क्रम में सीबीआइ का छापा देवघर, गुमला व गोड्डा में पड़ा था. सूत्रों के अनुसार अभिलेखागार चोरी कांड की चार्जशीट भी सीबीआइ अलग से तैयार कर रही है. एक माह के अंदर अभिलेखागार चोरी कांड का भी चार्जशीट दाखिल किया जा सकता है व इसमें भी कई सरकारी कर्मचारी के नाम जुड़ने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola