देवघर : फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक कल, रद्द रहेगी मोकामा-हावड़ा पैसेंजर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में अप की दिशा में 10 फरवरी रविवार को सुबह 04.00 बजे से 08.00 बजे तक चार घंटे तक फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान फ्रेट गाड़ियां चलायी जायेगी. इस दौरान 09 फरवरी को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर तथा 10 फरवरी को 53050 मोकामा – हावड़ा पैसेंजर रद्द […]
विज्ञापन
देवघर : आसनसोल मंडल अंतर्गत सीतारामपुर-झाझा सेक्शन में अप की दिशा में 10 फरवरी रविवार को सुबह 04.00 बजे से 08.00 बजे तक चार घंटे तक फ्रेट कॉरिडोर ब्लॉक लिया जायेगा. इस दौरान फ्रेट गाड़ियां चलायी जायेगी. इस दौरान 09 फरवरी को 53049 हावड़ा-मोकामा पैसेंजर तथा 10 फरवरी को 53050 मोकामा – हावड़ा पैसेंजर रद्द रहेगी.
इसके अलावा नौ फरवरी को आसनसोल व जसीडीह के बीच 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर रद्द रहेगी तथा 10 फरवरी को जसीडीह व आसनसोल के बीच 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर रद्द रहेगी. यह जानकारी आसनसोल मंडल के पीआरओ ने दी.
इन ट्रेनों का रि-शेड्यूल
नौ फरवरी को खुलने वाली 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस हटिया से 22.00 बजे के स्थान पर 10 फरवरी को 01.00 बजे खुलेगी.
10 फरवरी को 63561 आसनसोल-जसीडीह मेमु पैसेंजर आसनसोल से 07.30 बजे के स्थान पर 08.30 बजे खुलेगी
10 फरवरी को 12335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को भागलपुर से 60 मिनटों के लिए रि-शेड्यूल किया जायेगा
नौ फरवरी को 13133 सियालदह-वाराणसी एक्सप्रेस को सियालदह से 90 मिनटों के लिए रि-शेड्यूल किया जायेगा
इन ट्रेनों को होगा संक्षिप्त समापन व संक्षिप्त प्रारंभ
नौ फरवरी को 53139 कोलकाता-जसीडीह पैसेंजर आसनसोल तक ही चलेगी तथा 53140 जसीडीह-कोलकाता पैसेंजर 10 फरवरी को आसनसोल से ही चलेगी.
14055 डिब्रूगढ़- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को मालदा मंडल में मार्ग में 60 मिनटों के लिए नियंत्रित किया जायेगा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










