देवघर : सांसद निशिकांत की जिद ने पुनासी डैम को कराया पूरा

देवघर : 1982 से 2013 तक 31 सालों से लंबित पुनासी जलाशय योजना की गति धीमी होने के कारण सरकार ने तो यहां तक निर्णय ले लिया था कि परियोजना की लागत इतनी बढ़ गयी है और इसमें आने वाली अड़चनों के कारण इस योजना को ही बंद कर दिया जाये. लेकिन तभी गोड्डा सांसद […]
देवघर : 1982 से 2013 तक 31 सालों से लंबित पुनासी जलाशय योजना की गति धीमी होने के कारण सरकार ने तो यहां तक निर्णय ले लिया था कि परियोजना की लागत इतनी बढ़ गयी है और इसमें आने वाली अड़चनों के कारण इस योजना को ही बंद कर दिया जाये. लेकिन तभी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने इस प्रोजेक्ट को चैलेंज के रूप में लिया और ठान लिया कि हर हाल में इसे पूरा करवायेंगे.
सांसद की जिद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुनासी सहित तमाम लंबित योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने अपने ही तत्कालीन सरकार के खिलाफ 10 सितंबर 2011 को अनशन पर बैठ गये. सरकार से मिले आश्वासन के बाद उनका अनशन समाप्त हुआ.
आश्वासन के बाद भी प्रशासनिक और सरकार के स्तर से उन्हें निराशा हाथ लगी तो उन्होंने पुनासी जलाशय योजना के मामले को लेकर हाईकोर्ट में 10 सितंबर 2013 में पीआइएल दायर किया. उन्होंने परियोजना को जल्द पूरा करवाने की गुहार लगायी. तब से लेकर आज तक हाईकोर्ट लगातार पुनासी जलाशय योजना की मॉनिटरिंग कर रही है. नतीजा है कि इस योजना को पूर्ण करने के आड़े आ रही सारी अड़चनें दूर होती गयी जैसे फॉरेस्ट क्लियरेंस, विस्थापितों का पुनर्वास, मुआवजे का भुगतान आदि. कोर्ट के निर्देश का ही असर है कि रिवर क्लोजर का काम शुरू करवाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










