देवघर : जसीडीह-चेन्नई एक्स एक मई से, उससे पहले विशेष ट्रेन खुली

देवघर : आसनसोल-जसीडीह साप्ताहिक विशेष ट्रेन (02375) रविवार की रात करीब डेढ़ बजे जसीडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयी. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अगुवानी करते हुए हरी झंडी दिखायी. यह ट्रेन हर रविवार की रात 12.05 मिनट पर खुलेगी. आसनसोल डीआरएम पीके मिश्रा की मौजूदगी में डॉ दुबे ने कहा :आसनसोल-चेन्नई एक्सप्रेस […]
देवघर : आसनसोल-जसीडीह साप्ताहिक विशेष ट्रेन (02375) रविवार की रात करीब डेढ़ बजे जसीडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आयी. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने अगुवानी करते हुए हरी झंडी दिखायी. यह ट्रेन हर रविवार की रात 12.05 मिनट पर खुलेगी. आसनसोल डीआरएम पीके मिश्रा की मौजूदगी में डॉ दुबे ने कहा :आसनसोल-चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन 12375/76एक मई से जसीडीह से नियमित होगी.
यह ट्रेन हर (बैद्यनाथधाम) व हरि (तिरुपति बालाजी) का मिलन करायेगा. सांसद ने यह भी कहा : मधुपुर-नयी दिल्ली हमसफर ट्रेन 15 फरवरी से चालू होने की संभावना है. इसका प्रयास किया जा रहा है. सांसद के जन्मदिन के मौके पर वीआइपी लाउंज में डीआरएम की उपस्थिति में केक भी काटा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










