देवघर : यातायात व्यवस्था संभालेंगे 70 जवान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : नव वर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी ओर से विधि-व्यवस्था को लेकर सारी तैयारी कर ली है. इस अवसर पर यातायात विभाग भी बाबाधाम आनेवाले यात्रियों की सुविधा में जुट गया है. भक्तों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो. इसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है. विभाग ने अपनी ओर से […]
विज्ञापन
देवघर : नव वर्ष को लेकर पुलिस प्रशासन अपनी ओर से विधि-व्यवस्था को लेकर सारी तैयारी कर ली है. इस अवसर पर यातायात विभाग भी बाबाधाम आनेवाले यात्रियों की सुविधा में जुट गया है. भक्तों को आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं हो.
इसका हर संभव प्रयास किया जा रहा है. विभाग ने अपनी ओर से मंदिर को फोकस में रखा है. मंदिर आने वाले हर चौराहे को ध्यान में रखा है. इसके लिए एक दिन पहले ही पुलिस जवान को तैनात कर देगी. इस संबंध में यातायात विभाग के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि नव वर्ष पर बाबाधाम आनेवाले भक्तों व पर्यटकों को परेशानी नहीं होगी. उस दिन यातायात दुरुस्त रहेगा.
लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए मुख्य चौक-चौराहा पर पुलिस बल रहेगी. शिवगंगा के पास गाड़ी प्रवेश निषेध रहेगी. यह पहले से नो इंट्री जोन है. इसके लिए शिवगंगा की ओर आनेवाली सभी सड़कों पर नजर रखी जायेगी. इसमें लक्ष्मीपुर चौक, बमबम बाबा पथ, पं बीएन झा पथ, भोला पंडा चार भाई पथ पर विशेष रूप से नजर रखी जायेगी.
इसके अलावा मंदिर मोड़, झरना चौक, राय एंड कंपनी मोड़, सतसंग चौक पर भी पुलिस तैनात रहेगी. इसके लिए जिला प्रशासन से 50 पुलिस बल मांगा गया है. विभाग के पास वर्तमान समय में 20 जवान हैं. सभी को 31 दिसंबर से ही तैनात कर दिया जायेगा. एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने हर संभव मदद का भरोसा जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










