देवघर : आकांक्षी जिलों में गोड्डा का परफॉरमेंस देशभर में बेहतर, सांसद हुए सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2018 9:06 AM
देवघर : देशभर के 115 आकांक्षी जिलाें में शामिल गोड्डा का परफॉरमेंस बेहतर रहा है. इस कारण बुधवार को दिल्ली में सांसद डॉ निशिकांत दुबे को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया. इसका चयन नीति आयोग के सहयोग से भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली कमेटी ने किया. इस कमेटी के […]
देवघर : देशभर के 115 आकांक्षी जिलाें में शामिल गोड्डा का परफॉरमेंस बेहतर रहा है. इस कारण बुधवार को दिल्ली में सांसद डॉ निशिकांत दुबे को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने सम्मानित किया.
इसका चयन नीति आयोग के सहयोग से भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता वाली कमेटी ने किया. इस कमेटी के ज्यूरी मेंबर में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश ज्ञानसुधा मिश्रा व पत्रकार वेदप्रताप वैदिक शामिल थे. नीति आयोग ने स्वास्थ्य-पोषण, शिक्षा, कृषि व जल संसाधन तथा बुनियादी सुविधाओं के आधार पर देशभर के 468 जिलों में 49 पारामीटर के आधार पर सर्वेक्षण कर 115 जिलों को चिह्नित किया था.
इन 115 पिछड़े जिलों के सर्वांगीण विकास के लिए विकास योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन कराने के लिए सरकार की आेर से कई पहल की गयी. इसमें सांसद की विशेष भूमिका थी. इस संबंध में सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि गोड्डा का सर्वांगीण विकास हो रहा है. गोड्डा तक जल्द ही रेल पहुंचेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










