दीपावली आज : घर-घर जलेंगे दीप, जगमगायेगी बाबानगरी
Updated at : 07 Nov 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : बाबा नगरी में रोशनी का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक मनायी जायेगी. भगवान के विजयोत्सव पर पूरी नगरी दीपों से जगमग होगी. इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है. दीपावली की तैयारी एक सप्ताह पहले से की जा रही थी. भक्त अपने घरों की सफाई कर रंग-रोगन कर रहे थे. अपने-अपने मकानों को सुंदर […]
विज्ञापन
देवघर : बाबा नगरी में रोशनी का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास पूर्वक मनायी जायेगी. भगवान के विजयोत्सव पर पूरी नगरी दीपों से जगमग होगी. इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह है. दीपावली की तैयारी एक सप्ताह पहले से की जा रही थी. भक्त अपने घरों की सफाई कर रंग-रोगन कर रहे थे. अपने-अपने मकानों को सुंदर रूप दे रहे थे. बुधवार को दीपावली पर सर्वप्रथम भक्त बाबा मंदिर जायेंगे. वहां पर बाबा के नाम पर दीप अर्पित करेंगे. इसके साथ ही घर आकर अपने घरों को दीप, मोमबत्ती आदि पारंपरिक लाइटों से सजायेंगे. बाबा नगरी में दीपावली का असर दिखने लगा है.
मंगलवार से ही लोगों ने घर-प्रतिष्ठान में आकर्षक लाइट लगाना शुरू कर दिया है. शहर के बड़ा बाजार, आरएल सर्राफ रोड, मंदिर के आस-पास की भव्यता देखते ही बन रही है. बाजार में चहल-पहल देखने को मिल रही है. मंगलवार को मां काली की लगभग एक सौ जगहों में पूजा हो रही है. सभी जगह मां की प्रतिमा स्थापित की गयी है. भक्तगण परिवार के साथ मां की प्रतिमा देखने निकले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




