निकाह से इन्कार करने पर दुल्हे को बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुपुर : थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेडवा में बारात लेकर पहुंचे लड़के ने जब निकाह करने से इंकार कर दिया तो आक्रोशित दुल्हन के पक्ष वालों ने लड़के को बंधक बना कर एक कमरे में घंटे भर तक बंद कर दिया. दुल्हन पक्ष शादी की तैयारी को लेेकर किये गये खर्च और दिये गये तोहफे […]

विज्ञापन
मधुपुर : थाना क्षेत्र के आमतल्ला भेडवा में बारात लेकर पहुंचे लड़के ने जब निकाह करने से इंकार कर दिया तो आक्रोशित दुल्हन के पक्ष वालों ने लड़के को बंधक बना कर एक कमरे में घंटे भर तक बंद कर दिया. दुल्हन पक्ष शादी की तैयारी को लेेकर किये गये खर्च और दिये गये तोहफे उसी समय लौटाने की मांग पर अड़ गये. घटना के संबंध में बताया जाता है कि भेड़वा के अवकाश प्राप्त रेलवे ड्राइवर ने अपनी पुत्री की शादी शहर के हाजी गली में एक युवक के साथ तय की थी.
शादी की तारीख तय होने के बाद शनिवार शाम को बारात हाजी गली से आमतल्ला के भेड़वा पहुंची. दुल्हन पक्ष ने बारातियों की जमकर खातीरदारी की. खान-पान होने के बाद रात को करीब 12 बजे निकाह की रश्म प्रारंभ हुई. लड़का व लड़की पक्ष दोनों आमने-सामने बैठे. जिसके बाद लड़के ने कलमा पढने से इंकार कर दिया. उसने साफ कहा कि वह निकाह नहीं करेगा. जिसके बाद बाराती व शराती पक्ष आपस में भिड़ गये और नोकझोंक होने लगी. इसके बाद दुल्हन पक्ष वालों ने दुल्हे को एक कमरे में बंद कर दिया.
जो खर्च किया गया था उसे तत्काल लौटाने की मांग पर अड़े गये. वहीं, मौके पर ही दोनों पक्षों के बुजुर्गों व प्रतिष्ठित व्यक्ति के बीच पंचायती भी हुई. लड़के पक्ष ने लिये गये तोहफे व नकदी लौटाया. इसके बाद करीब तीन बजे दुल्हे को छोड़ा गया. बारात बैरंग वापस लौट गयी. हालांकि इस मामले में किसी भी पक्ष ने थाना में लिखित शिकायत नहीं की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola