अजगर को पकड़कर ग्रामीण ले आये थाना, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
Updated at : 24 Oct 2018 4:16 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के माउंट लिटेरा स्कूल से महज कुछ दूरी पर झाड़ियों से एक अजगर निकल कर सड़क पर आ गया. उसे देख सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों में अफरातफरी मच गयी. बाबूडीह व पहरीडीह गांव के ग्रामीणों ने इस बात की सूचना रिखिया थाना को दी. मगर पुलिस ने मुसीबत […]
विज्ञापन
देवघर : रिखिया थाना क्षेत्र के माउंट लिटेरा स्कूल से महज कुछ दूरी पर झाड़ियों से एक अजगर निकल कर सड़क पर आ गया. उसे देख सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों में अफरातफरी मच गयी. बाबूडीह व पहरीडीह गांव के ग्रामीणों ने इस बात की सूचना रिखिया थाना को दी. मगर पुलिस ने मुसीबत मोल लेने की बजाय ग्रामीणों को जंगल में अजगर को छोड़ देने की सलाह दी.
पुलिस के रवैये से ग्रामीण खासे नाराज हो गये अौर अजगर को ही पकड़कर सीधे रिखिया थाना जा पहुंचे. इधर, अजगर को देख पुलिसकर्मी हड़क गये. पुलिसवाले थाना में इसे रखने को तैयार ही नहीं हुए. इस दौरान पहरीडीह के एक युवक ग्रामीणों के साथ अजगर को थाने में ही रखने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे.
हंगामे से गुस्साये पुलिसकर्मियों ने एक युवक को हिरासत में ले लिया और अजगर को एक बोरे में बंद कर थाने के परिसर में ही रख दिया. अजगर को रात 10 बजे थाने से जंगल में छोड़ने ले गयी वन विभाग की टीम पहुंची. इसके बाद हिरासत में लिये गये युवक को भी छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




