श्रीश्री सिद्वेश्वरी दुर्गा मंदिर पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

मधुपुर . श्रीश्री सिद्वेश्वरी दुर्गा मंदिर में षष्ठी की संध्या को पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने विधिवत पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इसके बाद पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला दिया गया. बताया गया कि पूजा समिति के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण […]

विज्ञापन
मधुपुर . श्रीश्री सिद्वेश्वरी दुर्गा मंदिर में षष्ठी की संध्या को पूर्व विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने विधिवत पूजा पंडाल का उद्घाटन किया. इसके बाद पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला दिया गया.
बताया गया कि पूजा समिति के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा. पूजा को लेकर पूजा समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या आरती व भव्य मेला का आयोजन होगा.
मौके पर कमेटी के दुलाल चंद्र पाल, कल्पना घोष, अमर नाथ साधु, दिलीप राय, दिनबंधु चटर्जी, दिलीप कुमार सेन, तुहीन पाल, पीके दत्ता, प्रदीप भादूडी, मलय बोस, हारू रंजन घोष, राहुल सिंह, शुभेदु दा, अनिदो सेन, प्रसाद चटर्जी, रामचंद्र पाल, वरूण चंद पाल, अदिति दता सिंह, मोनू सिन्हा आदि मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola