उवि में कक्षा छह से आठवीं तक में दाखिला करें सुनिश्चित

Updated at : 11 Jun 2014 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
उवि में कक्षा छह से आठवीं तक में दाखिला करें सुनिश्चित

देवघर: देवघर के विभिन्न उच्च विद्यालयों में पूर्व की भांति कक्षा छह से आठवीं तक में दाखिला के साथ-साथ पढ़ाई सुनिश्चित करायें. विद्यालय कोष में जमा विभिन्न योजनाओं की राशि पर मिले सूद को 20 जून तक अनिवार्य रूप से लौटा दें. उक्त बातें जिला शिक्षा अधीक्षक सुधांशु शेखर मेहता ने विभागीय कार्यक्रम की समीक्षा […]

विज्ञापन

देवघर: देवघर के विभिन्न उच्च विद्यालयों में पूर्व की भांति कक्षा छह से आठवीं तक में दाखिला के साथ-साथ पढ़ाई सुनिश्चित करायें. विद्यालय कोष में जमा विभिन्न योजनाओं की राशि पर मिले सूद को 20 जून तक अनिवार्य रूप से लौटा दें. उक्त बातें जिला शिक्षा अधीक्षक सुधांशु शेखर मेहता ने विभागीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान प्रखंड के पदाधिकारियों से कही.

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय में आहूत बैठक में विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि विभागीय निर्देशों के आलोक में छात्रों को शिक्षा उपलब्ध कराना सबों का दायित्व है. उच्च विद्यालय में कक्षा छह से आठवीं तक में दाखिले का पूर्ण रिपोर्ट 15 जून तक संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारियों को हर हाल में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें. नये शैक्षणिक सत्र में प्रखंडवार कितने बच्चों ने अपग्रेड के बाद कक्षा पांचवीं तक में दाखिला लिया.

साथ ही नामांकन के लिए चलाये गये अभियान के माध्यम से कितने बच्चों का दाखिला संभव हो पाया, देवघर प्रखंड में बच्चों के ड्रॉप आउट में कमी आयी अथवा नहीं, बीआरपी व सीआरपी नियमानुकूल विद्यालय का निरीक्षण कर रहे हैं अथवा नहीं, निर्देशों के बाद कितने स्कूलों में बुक बैंक की स्थापना की गयी, अग्रिम का समायोजन कर रिपोर्ट कितने विद्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी है, कितने आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का दाखिला चालू शैक्षणिक सत्र में संभव हुआ आदि का पूर्ण एवं विस्तृत रिपोर्ट 15 जून तक हर हाल में जिला मुख्यालय में जमा करायें.

उन्होंने कहा कि विभिन्न विद्यालयों में शौचालय मरम्मत के नाम पर ग्रांट दिया गया था. लेकिन मरम्मत की अद्यतन स्थिति जिला कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराया गया है. इसलिए विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारी 15 जून तक हर हाल में रिपोर्ट उपलब्ध करायें. बैठक में एडीपीओ संजय कुमार कापरी, सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, अभियंता आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola