पूजा पंडालों व मेला में पुलिस बल प्रतिनियुक्त
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है. पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है. इसमें महिला बल भी शामिल हैं. बताया जाता है कि विभिन्न पूजा पंडालों व मेला में दंडाधिकारी व सशस्त्र पुलिस के जवान भी प्रतिनियुक्त कर दिये गये […]
विज्ञापन
मधुपुर : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है. पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है. इसमें महिला बल भी शामिल हैं. बताया जाता है कि विभिन्न पूजा पंडालों व मेला में दंडाधिकारी व सशस्त्र पुलिस के जवान भी प्रतिनियुक्त कर दिये गये हैं.
शहर के सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर, शेखपुरा दुर्गा मंदिर, पुल पार दुर्गा मंदिर, लालगढ़, रेलवे स्टेशन, खलासी मोहल्ला, जगदीशपुर, बुढ़ैय, पनाहकोला, पाथरोल, गडिया आदि जगहों में दंडाधिकारी और पुलिस बल के अलावे चलंत पुलिस बल व दंडाधिकारी भी प्रतिनियुक्त किये गये हैं.
शहर के सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर व शेखपुरा रामलीला मैदान पूजा का मुख्य आकर्षण रहता है. जहां भव्य मेला भी लगता है. इन जगहों पर अतिरिक्त जवानों के अलावे महिलाओं को भी प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










