कांग्रेस को हराने वाला विपक्ष आज सत्ता पाने के लिए एकजुट

सारवां : पहारिया स्कूल प्रांगण में बलराम पोद्दार की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. श्रम मंत्री राज पलिवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रूके नहीं, झुकें नहीं व किसी भी हालत में टूटें नहीं. उन्होंने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया. कहा कि एक समय था जब सारी विपक्षी पार्टियाें ने मिल […]
सारवां : पहारिया स्कूल प्रांगण में बलराम पोद्दार की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई. श्रम मंत्री राज पलिवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि रूके नहीं, झुकें नहीं व किसी भी हालत में टूटें नहीं. उन्होंने विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथ लिया. कहा कि एक समय था जब सारी विपक्षी पार्टियाें ने मिल कर कांग्रेस काे हराने का संकल्प लिया था, आज वही कांग्रेस को जिताने के लिए एकजुट हैं.
श्रम मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है. इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अभयकांत प्रसाद, जेपीएन सिंह, विनोद दत्त द्वारी, संजयानंद झा, सुनीता सिंह आदि ने संगठन सशक्त करने पर जोर दिया. इस दौरान वीरेंद्रनाथ पांडेय, सुधीर प्रसाद सिंह, भूपाल सिंह, रामानंद सिंह, कपिल पोद्दार, मुन्ना सिंह, जयप्रकाश मिश्र, जयप्रकाश गुप्ता, विद्याधर दास, प्रफुल्ल सिंह, पैंतर यादव आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




