ePaper

Jharkhand : शिवगंगा में मिला स्कूल से लापता बच्चे का शव

Updated at : 05 Oct 2018 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : शिवगंगा में मिला स्कूल से लापता बच्चे का शव

देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र के रामपुर मुहल्लाके एक 14 वर्षीय बच्चे का शव शिवगंगा में मिला है. बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतककी पहचान रिशु के रूप में हुई है. रिशु गुरुवार से ही स्कूल से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला. शुक्रवार की […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर नगर थाना क्षेत्र के रामपुर मुहल्लाके एक 14 वर्षीय बच्चे का शव शिवगंगा में मिला है. बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतककी पहचान रिशु के रूप में हुई है.

रिशु गुरुवार से ही स्कूल से लापता था. काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला. शुक्रवार की सुबह उसका शव शिवगंगा में तैरता मिला.

इसकी सूचना मिलते ही परिजनवहांपहुंचे. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक, रिशु को उसकी मां गुरुवार को स्कूल तक छोड़कर गयी थी. छुट्टी के समय वह स्कूल में नहीं मिला.इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गयी. रात तक उसकी कोई खोज-खबर नहीं मिली.

शुक्रवार सुबह पता चला कि शिवगंगा में एक बच्चे का शव मिला है. लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि शव का रिशु का ही है.

मंदिर थाना की पुलिस शिवगंगा पहुंची और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola