भाजपा के 16 नेता-कार्यकर्ता ने दी गिरफ्तारी

Updated at : 09 Jun 2014 6:54 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के 16 नेता-कार्यकर्ता ने दी गिरफ्तारी

देवघरः बिजली को लेकर आहूत संताल बंदी के मद्देनजर यहां के भी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. इस क्रम में टावर चौक के समीप जिला कमेटी के 16 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी. नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव जजवाड़े सहित दिवाकर गुप्ता, दिनेश झा, संजीव झा, संतोष […]

विज्ञापन

देवघरः बिजली को लेकर आहूत संताल बंदी के मद्देनजर यहां के भी भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे. इस क्रम में टावर चौक के समीप जिला कमेटी के 16 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी. नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव जजवाड़े सहित दिवाकर गुप्ता, दिनेश झा, संजीव झा, संतोष उपाध्याय, राजेश कुमार चौधरी, लड्डू व्यास, रीता चौरसिया, बिजया सिंह, निशु देवी, कुमार अभिमन्यु, सौरभ सुमन, सौरभ पाठक, सूरज झा, विष्णुकांत व बबलू कुमार राव ने गिरफ्तारी दी थी. बंदी के बाद जब स्थिति सामान्य हुई और वाहनों का परिचालन सड़कों पर आरंभ हुआ, तब इनलोगों को थाने से मुक्त कर दिया गया. बंद के दौरान चौक-चौराहों पर पुलिस की प्रतिनियुक्ति थी. खुद इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय व थाना प्रभारी एनडी राय सशस्त्र बलों के साथ डय़ूटी में थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola