हेटकरहिया गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
हेटकरहिया गांव में दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम आयोजित

सारठ : आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति एवं प्रवचनों का लाभ उठाया

विज्ञापन

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की सबैजोर पंचायत अंतर्गत हेटकरहिया गांव में मंगलवार को दो दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति एवं प्रवचनों का लाभ उठाया. सत्संग के मुख्य वक्ता स्वामी श्रद्धानंद महाराज ने मानव जीवन को सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए एक से बढ़कर एक सारगर्भित प्रवचन प्रस्तुत किए. उन्होंने अपने विचारों में जीवन के उद्देश्य, सदाचार, भक्ति और आत्मकल्याण पर विशेष बल दिया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसे मालती कुमारी, पूजा कुमारी और राखी कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रस्तुत कर संतों का स्वागत किया. उनके मधुर गायन से माहौल भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर स्वामी अंग गौरव, स्वामी श्रद्धानंद महाराज, छत्रपति बाबा, गौतम बाबा, पुरुषोत्तम बाबा, अभिषेक बाबा, सहदेव बाबा, अनमोला नंद महाराज और पंचानंद महाराज समेत अन्य संतों एवं उनकी टीम ने भी भक्ति भजन और प्रवचन प्रस्तुत किया. वहीं, दो दिवसीय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति रस में डूबकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त किया और संतों के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया.वहीं, सचिंद्र दास, मोहन महरा, गौतम महरा, मनीष रंजन, सुमन कुमार, सुमन कुमार, भवन महरा के द्वारा मुख्य भूमिका निभायी. मौके पर किशोरी पोद्दार, धीरेन्द्र कुमार, पारस नाथ,मुकेश कुमार, रमेश तुरी, तुलसी दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola