पंचायत स्तर कमेटी का गठन चुने गये अध्यक्ष व सचिव

Updated at : 08 Jun 2014 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत स्तर कमेटी का गठन चुने गये अध्यक्ष व सचिव

देवघर: झारखंड प्रदेश तैलिक साहू महासभा देवघर की बैठक प्रखंड अध्यक्ष छोटन मंडल की अध्यक्षता में करौं प्रखंड के जसोबन पंचायत में हुई. जसोबान में करौं प्रखंड के पंचायत स्तर कमेटी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से करौं से विष्णु मंडल, नागादरी से मनोज मंडल, बदिया से बंगारू मंडल, कसैया से सहदेव मंडल, पाथरोल से […]

विज्ञापन

देवघर: झारखंड प्रदेश तैलिक साहू महासभा देवघर की बैठक प्रखंड अध्यक्ष छोटन मंडल की अध्यक्षता में करौं प्रखंड के जसोबन पंचायत में हुई. जसोबान में करौं प्रखंड के पंचायत स्तर कमेटी का गठन किया गया.

सर्वसम्मति से करौं से विष्णु मंडल, नागादरी से मनोज मंडल, बदिया से बंगारू मंडल, कसैया से सहदेव मंडल, पाथरोल से दिलीप मंडल, बारा से लखी नारायण मंडल, टेकरा से अयोध्या मंडल एवं गंजोबाड़ी पंचायत से नारायण मंडल अध्यक्ष एवं अवध कुमार मंडल सचिव बनाये गये. प्रखंड अध्यक्ष ने सभी पंचायत अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि वो अपने-अपने गांवों में जाकर समाज को जोड़ने का काम करें. खास कर निम्‍न वर्ग एवं शिक्षा पर विशेष जोर दिया. युवा नेता दयानंद ने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया. इससे पहले प्रदेश महासचिव सह संताल परगना प्रमंडल प्रभारी दयानंद ने मधुपुर अनुमंडल से समाज को प्रखंड से पंचायत स्तर पर गठन की शुरुआत की.

16 जून को गंजोबाड़ी बाबा नायक प्रांगण में बैठक होगी. इसमें प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार कश्यप सहित सभी प्रखंड एवं पंचायत कमेटी भाग लेंगे. बैठक में देवघर जिलाध्यक्ष शिव प्रसाद साह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार मंडल, युवा जिलाध्यक्ष कांग्रेस मंडल, कैलाश मंडल, बनवारी मंडल, जिला सचिव त्रिपुरारी मंडल, मारगोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण मंडल, जितेंद्र कुमार, मोहन कुमार, अजीत कुमार मंडल, फुलेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola