यात्री के साथ मारपीट, 10 हजार व मोबाइल छीने, फिर ट्रेन से धकेला

Updated:
विज्ञापन

देवघर : जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री की दस हजार रुपये व मोबाइल छिनतई कर दो बदमाशों ने चलती ट्रेन से धकेल दिया. घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुधवाजोर निवासी विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घोरमारा के पेड़ा दुकान में काम करने वाले विनोद ने बताया कि वह ट्रेन नंबर […]

विज्ञापन

देवघर : जसीडीह-दुमका पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री की दस हजार रुपये व मोबाइल छिनतई कर दो बदमाशों ने चलती ट्रेन से धकेल दिया. घटना में मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुधवाजोर निवासी विनोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये. घोरमारा के पेड़ा दुकान में काम करने वाले विनोद ने बताया कि वह ट्रेन नंबर 53554 जसीडीह- दुमका पैसेंजर ट्रेन में साइकिल चढ़ाकर देवघर से घोरमारा जा रहे थे. इसी दौरान दो अनजान व्यक्ति घोरमारा स्टेशन के समीप ट्रेन में उनसे 10 हजार नकद व मोबाइल छिन लिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

फिर मारपीट कर चलती ट्रेन से धक्का मारकर नीचे गिरा दिया. बदमाश उसकी साइकिल भी लेकर चले गये. जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस पहुंची व पोल संख्या 17/09 के पास से उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना जसीडीह आरपीएफ को मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन घायल सदर अस्पताल पहुंच गया था. इसके बाद देर शाम को आरपीएफ सदर अस्पताल घायल से जानकारी लेने पहुंची है.

कहते हैं आरपीएफ इंस्पेक्टर
ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. घायल से मिलकर बात हुई. वह खुद से गिर गया था. इलाज चल रहा है.
अमिताभ रंजन, आरपीएफ इंस्पेक्टर
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola