घरवालों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से किया हमला

Updated at : 29 Aug 2018 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
घरवालों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर से किया हमला

पालोजोरी : साइबर ठगी के आरोपित को पकड़ने गयी पालोजोरी पुलिस के साथ आरोपितों के परिजनों ने बदसलूकी की और जमकर बवाल काटा़ इस दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस से उलझते हुए उस पर ईंट-पत्थर से हमला भी किया़ इस हमले में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी को हल्की चोट भी […]

विज्ञापन
पालोजोरी : साइबर ठगी के आरोपित को पकड़ने गयी पालोजोरी पुलिस के साथ आरोपितों के परिजनों ने बदसलूकी की और जमकर बवाल काटा़ इस दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस से उलझते हुए उस पर ईंट-पत्थर से हमला भी किया़ इस हमले में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह व अन्य पुलिसकर्मी को हल्की चोट भी आयी. मामला थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव का है.
जहानाबाद जिले के साइबर थाना कांड संख्या 533/2018 के आरोपी की तलाश में मंगलवार को थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल बिराजपुर गांव गई थी़ पुलिस ने जैसे ही आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया, घरवालों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर बवाल काटा और पुलिस के साथ बदसलूकी की. इस दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस से उलझ गयी. इसके बाद थाना प्रभारी ने महिला पुलिस व पास में गश्ती कर रही पुलिस टीम को भी वहां बुलाया़
पुलिस ने बिराजपुर से एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ कर जैसे ही पुलिस वाहन में बिठाना चाहा पुन: एक बार महिलाओं व अन्य लोगों ने उसे पुलिस की गिरफ्त से छुड़ाने का प्रयास किया़ हालांकि इस दौरान पुलिस वहां से एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर थाना ले आयी है. हिरासत में लिए गए आरोपी के बारे में पुलिस ने कुछ भी बताने से इंकार किया़ थाना प्रभारी के अनुसार वे लोग जल्द ही एक बड़े मामले का खुलासा करेंगे़
चार लोगों पर एफआइआर
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के बयान पर बिराजपुर गांव के चार लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया गया है़ दर्ज प्राथमिकी में बिराजपुर गांव के राजेश मंडल, राजेश मंडल की पत्नी सिंपू कुमारी, बहन सुलेखा देवी, मां सुनीता देवी को आरोपी बनाया गया है़ इन पर आरोपी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने का प्रयास, ईंट-पत्थर फेंकने, गाली-गलौज करने सहित कई अन्य आरोप लगाये गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola