ऑटो पर लोड शराब पकड़ाया, दो गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देवघर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नवाडीह स्थित लाइन होटल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान वहां से एक ऑटो पर लोग 24 लीटर विदेशी शराब व 80 लीटर देशी मसालेदार शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा. मौके पर से शराब का आपूर्तिकर्ता समीर कुमार फरार […]
विज्ञापन
देवघर : सत्संग-भिरखीबाद मुख्य पथ पर नवाडीह स्थित लाइन होटल के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान वहां से एक ऑटो पर लोग 24 लीटर विदेशी शराब व 80 लीटर देशी मसालेदार शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा. मौके पर से शराब का आपूर्तिकर्ता समीर कुमार फरार हो गया. उत्पाद एसआइ कुंदन कौशल ने बताया कि शराब लोड ऑटो के साथ पकड़े गये लोगों में विलासी टाउन में रहने वाले बेगुसराय निवासी संकेत सिंह व सारवां थाना क्षेत्र निवासी कुंदन सिंह शामिल है.
दोनों को कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के निर्देश पर उत्पाद एसआइ ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एसआइ कुंदन ने बताया कि जब्त शराब नकली है. संकेत पर उत्पाद विभाग द्वारा एक बार पूर्व में भी मुकदमा किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










