गोतनी व भैंसुर पर हत्या का दर्ज कराया मामला
Updated at : 08 Aug 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के रतुरायडीह गांव में सोमवार को जमीन विवाद में देवेंद्र यादव की हत्या करने का एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. मृतक की पत्नी कुशमी देवी ने गोतनी कौशल्या देवी व भैंसुर गोपाल यादव उर्फ जोगी के खिलाफ हत्या का मामला मोहनपुर थाने में दर्ज कराया. जिक्र है कि देवेंद्र […]
विज्ञापन
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के रतुरायडीह गांव में सोमवार को जमीन विवाद में देवेंद्र यादव की हत्या करने का एफआइआर दर्ज कर लिया गया है. मृतक की पत्नी कुशमी देवी ने गोतनी कौशल्या देवी व भैंसुर गोपाल यादव उर्फ जोगी के खिलाफ हत्या का मामला मोहनपुर थाने में दर्ज कराया. जिक्र है कि देवेंद्र चार साल से आसनसोल में रहकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था.
अपने हिस्से की जमीन खेतीबारी के लिये भाई व भाभी को दे रखा था. दो माह पूर्व सपरिवार देवेंद्र गांव लौटा. भाई व भाभी से अपने हिस्से की जमीन मांगा तो वे लोग देने से आनाकानी करने लगे. इसी बात को लेकर सोमवार को पति व भैंसुर के बीच बकझक हुई. भैंसुर ने पति को तीर से मारकर घायल कर दिया.
उस दौरान पति ने जान बचा कर भागने का प्रयास किया तो गोतनी ने उन्हें पकड़ रखा. इतने में भैंसुर ने भाला निकालकर पति के सीने में मार दिया. इससे वे घटनास्थल पर ही गिर गये और मौके पर उनकी मौत हो गयी. उस दौरान कुशमी भी अपनी जान बचाकर भाग निकली. इसके बाद पुलिस को सूचित की. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने डुमरिया गांव में छापेमारी की, लेकिन दोनों फरार मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




