दुकान में जा घुसा तेज रफ्तार हाइवा लोगों ने चालक को पीटा, बनाया बंधक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर : गिरिडीह-मधुपुर एनएच पर सुग्गापहाड़ी में तेज रफ्तार हाइवा दुकान में जाकर घुस गया. जिसमें मो नईम शेख (42) घायल हो गया. साथ ही तीन दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने यूपी के इटाबाद निवासी हाइवा चालक राजेश कुमार की पिटाई कर दी. वहीं सूचना मिलने पर के हवाले […]
विज्ञापन
मधुपुर : गिरिडीह-मधुपुर एनएच पर सुग्गापहाड़ी में तेज रफ्तार हाइवा दुकान में जाकर घुस गया. जिसमें मो नईम शेख (42) घायल हो गया. साथ ही तीन दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गये. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने यूपी के इटाबाद निवासी हाइवा चालक राजेश कुमार की पिटाई कर दी. वहीं सूचना मिलने पर के हवाले कर दिया.
\
पुलिस ने घायल नइम को लिए लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. हाइवा (यूपी 70 एफटी/ 2396) गिरिडीह से मधुपुर की ओर आ रहा था. इसी क्रम में सुग्गापहाड़ी के निकट अचानक एक ऑटो आ गया. जिसे बचाने के प्रयास में हाइवा सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी. घटना में दुकानदार नईम घायल हो गया. जबकि नइम समेत मनोज राय व राजेश राय का दुकान क्षति ग्रस्त हो गया. नइम व अलाउद्दीन की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी.घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सुग्गापहाड़ी में ही मुख्य पथ जाम कर दिया और जमकर बवाल किया.
समझाने के बाद लोग माने, हटाया जाम
लोगों ने पुलिस के सामने ही हाइवा को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. हाइवा की बैटरी समेत अन्य सामान भी निकाल लिये. यह सब पुलिस के सामने होता रहा लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश के आगे वह बेबस दिखी. आक्रोशित ग्रामीण घायल के बेहतर इलाज व दुकानदार व बाइक की क्षतिपूर्ति की मांग कर रहे थे. पुलिस प्रशासन ने लोगों को समझा बुझा कर एक घंटे बाद सड़क जाम हटाया. मौके पर नप उपाध्यक्ष जियाउल हक, मुखिया कलाम शेख, सदरे आलम, फारूक अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










