ePaper

नोटबंदी में जमा पैसे का हिसाब नहीं देनेवाले 48 लोगों पर होगा केस दर्ज

Updated at : 02 Aug 2018 7:21 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी में जमा पैसे का हिसाब नहीं देनेवाले 48 लोगों पर होगा केस दर्ज

देवघर : नोटबंदी के दौरान बैंक में दस लाख से अधिक जमा किये गये पैसों का हिसाब नहीं देने वाले देवघर के 48 लोगों पर अब आयकर विभाग कानूनी कार्रवाई का सहारा लेगा. इनके खिलाफ धारा 276 के तहत केस दर्ज किया जायेगा. विभाग ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आयकार विभाग के […]

विज्ञापन
देवघर : नोटबंदी के दौरान बैंक में दस लाख से अधिक जमा किये गये पैसों का हिसाब नहीं देने वाले देवघर के 48 लोगों पर अब आयकर विभाग कानूनी कार्रवाई का सहारा लेगा. इनके खिलाफ धारा 276 के तहत केस दर्ज किया जायेगा. विभाग ने इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आयकार विभाग के अनुसार, नोटबंदी के दौरान देवघर के करीब एक सौ लोगों ने 10 लाख से अधिक रुपये बैंकों में जमा किये थे.
इनमें से 48 लोगों आयकर विभाग को इस पैसे का हिसाब नहीं दिया. विभाग से बार-बार नोटिस देने के बाद भी इन्होंने रिटर्न जमा नहीं किया. पिछले दिनों देवघर आये आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयुक्त केसी घुमारिया के निर्देश पर नोटबंदी में पैसा जमा करने वाले 100 लोगों को 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल करने का अल्टीमेटम दिया गया था. इनमें से 52 लोगों ने रिटर्न दाखिल कर दिया. शेष 48 लोगों ने रिटर्न जमा नहीं किया. इसके बाद विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola