एएसआइ ने किया बेटी को अगवा

Published at :31 May 2014 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
एएसआइ ने किया बेटी को अगवा

देवघर: सारवां प्रखंड के बधनी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुंडा थाने के एएसआइ शिवमणि पासवान पर अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी को लेकर 23 मई को पीसीआर केस संख्या 381/14 में न्यायालय के समक्ष गवाही के लिए आये. कोर्ट ने […]

विज्ञापन

देवघर: सारवां प्रखंड के बधनी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने कुंडा थाने के एएसआइ शिवमणि पासवान पर अपनी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि वे अपनी बेटी को लेकर 23 मई को पीसीआर केस संख्या 381/14 में न्यायालय के समक्ष गवाही के लिए आये.

कोर्ट ने बेटी की मेडिकल जांच का आदेश दिया. जब वे लोग कोर्ट से बाहर निकले तो शिवमणि ने अपने दो साथियों के साथ उनकी बेटी का अपहरण कर लिया. जब वे इसकी शिकायत लेकर एसपी साहब के पास गये तो न वे मिले और न ही कुछ बात की.

वे लोग आवेदन देकर चले आये. एक दिन बाद फिर एसपी साहब के पास गये तो वे मिले लेकिन उन्होंने कहा कि यहां आने से कुछ नहीं होगा, थाने में जाइये. सारवां थाना गये तो वहां अफसर ने कहा, अपहरण नगर थाना क्षेत्र में हुआ है वहां मामला दर्ज कराइये. वहीं जब नगर थाना गये तो पुलिस अफसर ने सारवां थाना जाने की बात कही. इस तरह काफी परेशान हुए. बाद में सारवां थाने ने आवेदन तो लिया लेकिन अब तक बेटी को बरामद करने में पुलिस ने तत्परता नहीं दिखायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola