सहायक अध्यापकों ने आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

Updated:
विज्ञापन
सहायक अध्यापकों ने आंदोलन का दिया अल्टीमेटम

पालोजोरी : प्रशिक्षित आकलन सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने विधायक से की मुलाकात

विज्ञापन

पालोजोरी. सारठ विधानसभा क्षेत्र में झारखंड राज्य प्रशिक्षित आकलन सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर रविवार को सैकड़ों सहायक अध्यापक विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के बभनगामा स्थित आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. इस दौरान सहायक अध्यापकों ने मांगों को लेकर विधायक को एक ज्ञापन सौंपा. अध्यापकों ने कहा कि उन्हें हेमंत सोरेन सरकार से काफी उम्मीदें थीं कि पारा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा, लेकिन अब तक समाधान नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होना पड़ रहा है. संघ के सदस्यों ने बताया कि 18 अप्रैल से सहायक अध्यापक संघ के सदस्य मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना देंगे. इसके बाद भूख हड़ताल और अनशन भी किया जायेगा. वहीं, विधायक ने सहायक अध्यापकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार निश्चित रूप से उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में कदम उठायेगी. उन्होंने कहा कि वे स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर इस मुद्दे की ओर उनका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास करेंगे. इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, देवघर जिला सचिव राजेश कुमार राय, सारठ प्रखंड अध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, सचिव प्रदुम्न सिंह, पालोजोरी प्रखंड अध्यक्ष बासुकी सिंह, सचिव समसुल अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष मुख्तार अली शाह, प्रवीण कुमार यादव, वरिष्ठ नेता रामलाल मंडल, प्रकाश कापड़ी, सुनील कुमार यादव, विजय कुमार सिंह, अशोक कुमार मंडल, दिवाकर यादव, शमसुद्दीन अंसारी, इलताफ हुसैन, अब्दुल हसन, रफीक अंसारी, निर्मल चन्द्र, राजकुमार दास, तुलसी दास, नुनुधन मुर्मू, अब्दुल एजाक, कपिल यादव, रामचंद्र मंडल, उमाशंकर कापरी, मदरुद्दीन, रमा किशोर पंडित, कुंदन कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, लुधिन मरांडी, भागीरथ मंडल, गोविंद प्रसाद यादव, विकास चंद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह, अर्जुन हेंब्रम, माइद्दीन अंसारी, कामदेव प्रसाद यादव, मनोज कुमार पाण्डेय सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सहायक अध्यापकों की समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखने का किया आग्रह सारठ में सहायक अध्यापकों का आंदोलन तेज, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola