ePaper

देवघर: दिन दहाड़े वार्ड पार्षद के भाई की गोली मारकर हत्या, केरोसिन लेकर आक्रोशित लोग पहुंचे आग लगाने

Updated at : 10 Jul 2018 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर: दिन दहाड़े वार्ड पार्षद के भाई की गोली मारकर हत्या, केरोसिन लेकर आक्रोशित लोग पहुंचे आग लगाने

देवघर : देवघर के वार्ड नंबर 25 की पार्षद लक्ष्मी देवी के भाई रमेश हरि की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं इस हमले में रमेश का दोस्त मुन्ना सिंह के घायल होने की भी सूचना है. मुन्ना के पेट में व हाथ में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि […]

विज्ञापन

देवघर : देवघर के वार्ड नंबर 25 की पार्षद लक्ष्मी देवी के भाई रमेश हरि की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. वहीं इस हमले में रमेश का दोस्त मुन्ना सिंह के घायल होने की भी सूचना है. मुन्ना के पेट में व हाथ में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि घटना झा-ठाकुर पेट्रोल पंप के समीप हुई.

जानकारी के अनुसार रमेश, मुन्ना, राजेन्द्र ऑटो से रांगा मोड़ की ओर से आ रहे था, तभी दो बाइक पर सवार छह लोगों ने ओवरटेक कर गोली चलायी.

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सदर अस्पताल में तोड़फोड़ की. इसके बाद लाश के साथ लोग बैजनाथपुर पहुंचे और सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया. इसके बाद महेशमारा एसबीआइ के सामने विजय मंडल के घर पर 40 लीटर केरोसिन लेकर आक्रोशित लोग आग लगाने पहुंचे.

इस दौरान एक पत्रकार सहित एएसआई फैयाज खान व कई पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गयी. आक्रोशित लोगों ने रोड़ेबाजी भी की. खबर लिखे जाने तक घटनास्थल पर स्थिति विस्फोटक बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola