मंिदर के गर्भगृह की घंटी में करंट, बड़ा हादसा टला
Updated at : 09 Jul 2018 4:26 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : सीसीटीवी कैमरा के तार के कारण बाबा मंदिर के गर्भ-गृह की घंटी में करंट दौड़ गया. हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद आधे घंटे तक जलार्पण रोकना पड़ा. तत्काल मंदिर के बिजली कर्मी ने इसकी जांच की तथा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार […]
विज्ञापन
देवघर : सीसीटीवी कैमरा के तार के कारण बाबा मंदिर के गर्भ-गृह की घंटी में करंट दौड़ गया. हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद आधे घंटे तक जलार्पण रोकना पड़ा. तत्काल मंदिर के बिजली कर्मी ने इसकी जांच की तथा मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार को काट कर अलग कर दिया. इसके बाद पूजा व्यवस्था सामान्य हुई.
दरअसल, रविवार को बाबा की पूजा करने के बाद श्रद्धालु ने जैसे ही मंदिर के गर्भ गृह के बायीं ओर की घंटी को बजाने की कोशिश की, उसे जोर से झटका लगा. वह तुरंत बाहर निकल कर गेट पर मौजूद सिपाही से इसकी शिकायत की. सिपाही को विश्वास नहीं हुआ, तो उसने भी घंटी को छूआ. उसी भी झटका लगा, तो उन्होंने सीधे मंदिर कार्यालय में जाकर इसकी शिकायत की.
मंदिर विद्युत कर्मी अरुण राउत को सूचना दी गयी. इस बीच श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी. बिजली मिस्त्री ने जांच के बाद पाया कि सीसीटीवी कैमरा के तार से करंट आ रहा है. इसके बाद सीसीटीवी का कनेक्शन काट दिया गया. इसके बाद मंदिर प्रशासन व श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली.
मेले की तैयारी पर उठे सवाल
करंट दौड़ने से स्थानीय पुरोहितों ने मंदिर की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया. पिछले छह माह के अंदर तीसरी बार करंट दौड़ा है. उनका कहना है कि इसी माह श्रावणी मेला शुरू होनेवाला है, बावजूद व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया जा सकता है.
हो सकता था बड़ा हादसा
बाबा मंदिर गर्भ गृह में सुबह में भक्तों की संख्या अधिक थी. गनीमत रही कि दोपहर के समय करंट का पता चला. उस समय भक्तों की संख्या कम थी. इससे भगदड़ की नौबत नहीं आयी. भीड़ के समय घटना होने पर बड़ा हादसा हो सकता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




