करोड़ों की योजना का सांसद ने किया उद्घाटन-शिलान्यास
Updated at : 08 Jul 2018 4:00 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने देवघर में करोड़ों की योजना की योजना का शिलान्यास व उद्घाटन किया. सत्संग गेट से एएस कॉलेज साइंस ब्लॉक, महावीर कॉलोनी तक 90 लाख से बनने वाली नयी सड़क का शिलान्यास किया. कुंडा से नया समाहरणालय तक छह करोड़ की लागत से सड़क के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण […]
विज्ञापन
देवघर : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने देवघर में करोड़ों की योजना की योजना का शिलान्यास व उद्घाटन किया. सत्संग गेट से एएस कॉलेज साइंस ब्लॉक, महावीर कॉलोनी तक 90 लाख से बनने वाली नयी सड़क का शिलान्यास किया. कुंडा से नया समाहरणालय तक छह करोड़ की लागत से सड़क के मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण योजना का उद्घाटन किया. बैजनाथपुर बाइपास में 70 लाख की लागत से पूरी होने वाली सड़क योजना का शिलान्यास किया. इस मौके पर विधायक नारायण दास, देवता पांडेय, पंकज भदौरिया, हरि किशोर सिंह, मुकेश पाठक, अभयानंद झा आदि उपस्थित थे.
इधर, शनिवार को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे डिप्टी मेयर नीतू देवी व विधायक ने देवनगरी में रहने वाले को कई विकास कार्यों का उद्घाटन कर एक तोहफा दिया. सांसद ने सबसे पहले वार्ड नंबर 13 अंतर्गत एक करोड़ 18 लाख की लागत से साहेब पोखर में चिल्ड्रेन पार्क, वार्ड नंबर 24 अंतर्गत तैंतीसी बत्तीसी में 1.50 करोड़ की लागत से चिल्ड्रेन पार्क व वार्ड नंबर 20 अंतर्गत सामुदायिक शौचालय सह कौशल विकास केंद्र के लिये 68 लाख की योजना का उद्घाटन किया. मौके पर नगर आयुक्त संजय कुमार सिंह, के अलावे संबंधित वार्ड के पार्षद व अधिकारी मौजूद थे.
देवघर प्रतिनिधि के अनुसार, देवघर प्रखंड के उदयपुरा गांव के अजय नदी घाट पर शनिवार को सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे व देवघर विधायक नारायण दास ने लगभग नौ करोड़ की लागत से पुल होने वाले निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. सांसद ने कहा कि पुल निर्माण से करीब दो दर्जन गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा होगी. नौ करोड़ की लागत से बनने वाला यह उच्चस्तरीय पुल 290 मीटर लंबा होगा.
ग्रामीणों को मधुपुर, गिरिडीह, रांची, धनबाद समेत अन्य स्थानों की दूरी काफी घट जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि एक कमेटी बनाकर ग्रामीण पुल निर्माण की गुणवत्ता पर नजर रखें. कहा कि हरेक काम को सांसद व विधायक बैठकर नहीं करा सकते हैं. काम को सही ढंग से कराने के लिए ग्रामीणों को खुद जागरूक होने की आवश्यकता है.
पुल का निर्माण कार्य ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल देवघर की देखरेख में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि देवघर विधायक की विशेष पहल पर पुल निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है. इस मौके पर विशेष प्रमंडल के एसडीओ सूरज प्रकाश चौधरी, कनीय अभियंता राजेन्द्र प्रसाद यादव, अशोक महथा, मुखिया पूजा कुमारी, नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक, हरि किशोर सिंह, पिंटू तिवारी, देवता पांडे, अभयानंद झा आदि मौजूद थे.
करौं प्रतिनिधि के अनुसार, गोड्डा लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने शनिवार को कई गांवों का दौरा कर जन समस्याओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने डिंडाकोली गांव में दुर्गा मंदिर व सालतर के बाबा दुबे मंदिर में माथा टेका.
डिंडाकोली व सालतर के ग्रामीणों ने सांसद को पानी की समस्या से अवगत कराया. ग्रामीणों ने कहा कि जलापूर्ति से पानी नहीं मिल रहा है. साथ ही ग्रामीणों ने शिव मंदिर परिसर में पार्क बनाने की मांग की. इसके बाद सांसद ने सिरिया गांव पहुंच कर लोगों का हालचाल जाना. मौके पर पूर्व नप अध्यक्ष संजय यादव, भरत भैया, सीताराम पाठक, ऋषिकेश सिंह, विष्णु चौधरी, अजीत सिंह, अमृत सिंह, जयंती सिंह, विधान चंद्र सिंह, निशिकांत सिंह, रमण सिंह, मुरारी सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद थे.
देवीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे व देवघर विधायक नारायण दास ने शनिवार को मनियारपुर मोड़ से देवीपुर तक चौड़ी की गयी सड़क का उद्घाटन किया. पथ निर्माण विभाग से स्वीकृत मनियारपुर मोड़ से देवीपुर तक करीब छह किमी सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया गया था. यह सड़क चलने लायक नहीं रह गयी थी. सड़क बनने से लोग राहत महसूस कर रहे हैं.
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत वर्णवाल, भजयुमो प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार, राजेंद्र झा उन्मुक्त, भाजपा प्रखंड महामंत्री जयप्रकाश सिंह, अजीत सिंह, कमलेश यादव, दामोदर वर्णवाल, ब्रजेश वर्णवाल, विकास वर्मा, सत्यवान कुमार, अजीत झा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




