एक करोड़ के काम में अवैध रूप से कागजात का उपयोग

Updated at : 07 Jul 2018 4:36 AM (IST)
विज्ञापन
एक करोड़ के काम में अवैध रूप से कागजात का उपयोग

देवघर : टेंडर के खेल में तरह-तरह के फर्जीवाड़े के मामले प्रकाश में आते रहे हैं. शायद इसी कारण विभाग ने सारी प्रक्रिया को अॉनलाइन कर दिया है. लेकिन अधिकारी डाल-डाल तो फर्जीवाड़ा करने वाले पात-पात चल रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला देवघर पीडब्ल्यूडी के टेंडर में सामने आया है. दरअसल, विभाग ने […]

विज्ञापन

देवघर : टेंडर के खेल में तरह-तरह के फर्जीवाड़े के मामले प्रकाश में आते रहे हैं. शायद इसी कारण विभाग ने सारी प्रक्रिया को अॉनलाइन कर दिया है. लेकिन अधिकारी डाल-डाल तो फर्जीवाड़ा करने वाले पात-पात चल रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला देवघर पीडब्ल्यूडी के टेंडर में सामने आया है. दरअसल, विभाग ने मधुपुर-बेंगाबाद-गिरिडीह पथ के लिए लगभग एक करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य का टेंडर निकाला. जिसमें कई संवेदकों ने अपना टेंडर फार्म भरा.

लेकिन इसी में मेसर्स अमर इंजिकॉन एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड नामक एजेंसी ने मेसर्स सिन्हा कंस्ट्रक्शन के प्लांट और मशीनरी के कागजात का अवैध तरीके से उपयोग किया. इसकी शिकायत सिन्हा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर अनिरुद्ध सिन्हा ने सभी विभागीय उच्चाधिकारियों से की है और कार्रवाई की मांग की है.

क्या है मामला : इस संबंध में सिन्हा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर ने पीडब्ल्यूडी के अभियंता प्रमुख, एनएच के अधीक्षण अभियंता, विभागीय सचिव व देवघर कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कहा है कि टेंडर में उक्त कंपनी ने जिस प्लांट का कागजात लगाया है, वह अवैध है. उन्होंने मेसर्स अमर इंजिकॉन एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी से किसी भी तरह का एकरानामा नहीं किया है. फर्जी तरीके से उनके प्लांट का कागजात बनाकर टेंडर में लगाया गया है. जो अवैध है. श्री सिन्हा ने आशंका जाहिर किया है पहले भी ये लोग ऐसा करते रहे होंगे. विभाग इसकी जांच करवाये और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे. इस संबंध में मेसर्स अमर इंजिकॉन एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के डायरेक्टर गोपाल कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 7004393616 पर बात हुई. उन्होंने इस संबंध में कुछ भी कहने से इन्कार किया.
सिन्हा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर ने मेसर्स अमर इंजिकॉन एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ विभाग से की शिकायत
अवैध रूप से सिन्हा कंस्ट्रक्शन के प्लांट व मशीनरी के कागजात का टेंडर में किया उपयोग
कार्यपालक अभियंता ने कहा
टेंडर में अवैध रूप से कागजात लगाने की शिकायत सिन्हा कंस्ट्रक्शन की ओर से मिली है. उन्होंने पूरे दस्तावेजों को मुख्यालय भेज दिया है. चूंकि टेंडर का निष्पादन अभियंता प्रमुख के कार्यालय से होना है, इसलिए इस मामले में कार्रवाई अभियंता प्रमुख के स्तर से होगी.
अमरेंद्र कुमार साहा, कार्यपालक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola