बलथर में मारपीट, एक घायल

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के छिट बलथर गांव में बारिश की पानी गली में बहने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में छिट बलथर गांव के मो बदरूद्दीन घायल हो गये, गंभीर हालत में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बदरुद्दीन की पत्नी कमली बीबी ने अपने […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के छिट बलथर गांव में बारिश की पानी गली में बहने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में छिट बलथर गांव के मो बदरूद्दीन घायल हो गये, गंभीर हालत में उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बदरुद्दीन की पत्नी कमली बीबी ने अपने ही गांव के मंगरू उर्फ़ मकबूल पर जानलेवा हमला करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पत्नी के अनुसार बारिश का पानी हमेशा की की तरह गली में बह रहा था. मकबूल ने कुदाल से पानी को बांध दिया, आपत्ति करने पर उनके पति बदरूद्दीन को जान मारने के नियत से सीमेंट के टूटे नाद से हमला कर दिया, जिससे वह गिर गये. गिरने के बाद फिर एक पत्थर से उनके पति के कनपट्टी में मार दिया. पति को बचाने गयी तो उनके साथ भी मारपीट की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




