साइबर अपराधी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ हाथापाई
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :20 Jun 2018 7:10 AM
विज्ञापन

मधुपुर : मंगलवार को करौं थाना क्षेत्र के जग्गाडीह में साइबर अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस के साथ स्थानीय लोगोंं ने हाथापाई की व आरोपित को भागने का मौकादे दिया. पुलिस वहां रोबिन मंडल के बेटे मुकेश की तलाश में पहुंची थी. उस पर साइबर ठगी का आरोप है. रोबिन ने हो हल्ला कर कई […]
विज्ञापन
मधुपुर : मंगलवार को करौं थाना क्षेत्र के जग्गाडीह में साइबर अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस के साथ स्थानीय लोगोंं ने हाथापाई की व आरोपित को भागने का मौकादे दिया. पुलिस वहां रोबिन मंडल के बेटे मुकेश की तलाश में पहुंची थी. उस पर साइबर ठगी का आरोप है. रोबिन ने हो हल्ला कर कई ग्रामीणों को बुला लिया. ग्रामीणों ने जम कर पुलिस का विरोध किया और हाथापाई कर दी.
मुकेश हो हंगामा के बीच पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. इस बीच मारगोमुंडा पुलिस भी जग्गाडीह गांव पहुंच गयी और दोनों थाने की पुलिस टीम ने किसी तरह विरोध कर रहे ग्रामीणों को नियंत्रित किया. मामले में पुलिस ने रोबिन के नाबालिग पुत्र अजीत मंडल को अपने साथ थाने ले आयी. पुलिस के साथ हाथापाई के आरोप में रोबिन को भी हिरासत में लिया गया है. इसके घर से कई मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किये हैं. दो वर्ष पूर्व भी साइबर अपराधी को पकड़ने गये मारगोमुंडा के तत्कालीन थाना प्रभारी जयराम प्रसाद समेत अन्य जवानों के साथ ग्रामीणों ने जम कर मारपीट की थी और थाना की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था. उस दौरान भी करौं थाना में एक मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










