आधुनिक कृषि प्रशिक्षण के लिए देवघर के 42 किसान गये महाराष्ट्र

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2018 4:24 AM

विज्ञापन

देवघर : जिले के 42 किसान समेकित व आधुनिक कृषि प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र रवाना हुए. किसानों को महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र बारामती में तीन दिनों तक कम जगह में कैसे खेती करें, इसकी जानकारी दी जायेगी. आत्मा के परियोजना उपनिदेशक मंटु कुमार ने बताया कि गोड्डा सांसद डाॅ […]

विज्ञापन

देवघर : जिले के 42 किसान समेकित व आधुनिक कृषि प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को महाराष्ट्र रवाना हुए. किसानों को महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र बारामती में तीन दिनों तक कम जगह में कैसे खेती करें, इसकी जानकारी दी जायेगी. आत्मा के परियोजना उपनिदेशक मंटु कुमार ने बताया कि गोड्डा सांसद डाॅ निशिकांत दुबे के पहल पर इन 42 किसानों को चयन किया गया है. आत्मा के अंतरराज्यीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 1.41 लाख रुपये खर्च कर इन किसानों को पुणे में नि:शुल्क प्रशिक्षण दी जायेगी.

प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने वाले किसान कम भूमि में खेती की जानकारी साथी किसानों को देंगे व देवघर में इसे अपनाया जायेगा. इस प्रशिक्षण में देवघर, मोहनपुर, मधुपुर, सारठ, सारवां, सोनारायठाढ़ी, देवीपुर, करौं व मारगोमुंडा प्रखंड के 42 किसान हैं. किसानों का नेतृत्व मधुपुर के भरतलाल भैया कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola