देवघर : दरवाजे पर लिखा जायेगा कार्डधारी का नाम : सरयू राय
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2018 5:49 AM
सभी प्रखंडों व सभी पंचायतों में खोला जायेगा अनाज बैंक हर गरीब को अनाज देना सरकार की प्राथमिकता देवघर : राज्य के सभी प्रखंडों व सभी पंचायतों में अनाज बैंक खोला जायेगा. प्रखंड मुख्यालय में पांच क्विंटल व पंचायत मुख्यालय में एक क्विंटल अनाज रखा जायेगा. किसी गरीब की मौत भूख से नहीं हुई है. […]
सभी प्रखंडों व सभी पंचायतों में खोला जायेगा अनाज बैंक
हर गरीब को अनाज देना सरकार की प्राथमिकता
देवघर : राज्य के सभी प्रखंडों व सभी पंचायतों में अनाज बैंक खोला जायेगा. प्रखंड मुख्यालय में पांच क्विंटल व पंचायत मुख्यालय में एक क्विंटल अनाज रखा जायेगा. किसी गरीब की मौत भूख से नहीं हुई है.
अनाज के लिए लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए आपातकाल में अनाज बैंक का उपयोग किया जा सकता है. जरुरतमंद लोग प्रमाण पत्र दिखा कर अनाज बैंक से ले सकते हैं. इसकी देखरेख सीधे डीसी स्तर से होगी. उक्त बातें राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कही. श्री राय ने कहा कि इसके लिए मुख्य सचिव के साथ बैठक हो चुकी है. जल्द ही नियमावली तैयार कर अनाज बैंक खोला जायेगा.
दरवाजे पर मोटे काले अक्षरों में लिखा जायेगा कार्डधारी का नाम : राशन कार्ड पर मंत्री ने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जिन्हें कार्ड की जरूरत नहीं है, बावजूद इसका लाभ ले रहे हैं. इस पर रोक लगाने व ऐसे लोगों को मिले कार्ड को रद्द करने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.
इसके लिए तैयारी जारी है. मंत्री ने कहा कि कैबिनेट से सभी कार्डधारियों के घर के मुख्य दरवाजे पर मोटे काले अक्षरों में कार्ड संख्या व कार्डधारी का नाम लिखने की स्वीकृति लेकर इसे चालू किया जायेगा. इससे संपन्न लोग कार्ड को जमा करा देंगे. या नाम लिखने के समय पकड़ में आयेंगे, तो कार्रवाई के साथ कार्ड रद्द हो जायेगी. उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य गरीबों को अनाज देने के साथ-साथ उन्हें संपन्न करना है.
ग्राहक समिति रिपोर्ट पर रद्द हो सकता है डीलर का लाइसेंस : पीडीएस दुकानों की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंत्री ने कहा कि अब सभी दुकानों में सात सदस्यों की ग्राहक समिति बनाने का निर्देश संबंधित सभी जिले के डीसी को दे दिया है.
ये समिति दुकानदारों पर निगरानी करेगी कि अनाज सही व समय पर मिले. इनकी रिपोर्ट पर डीलरों का लाइसेंस निर्भर होगा. मंत्री ने कहा कि सरकार बेहतर काम कर रही है. इसका परिणाम दिखेगा. देवघर सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान रीता चौरसिया, पंकज सिंह भदाेरिया, सुनील मिश्रा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










