पालोजोरी : विकास उच्च विद्यालय के छात्रों ने किया बेहतर प्रदर्शन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jun 2018 9:17 AM
विज्ञापन
सनरेज के पांच बच्चों ने जिला टॉप 20 में बनाया स्थान पालोजोरी : सनरेज उच्च विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर मैट्रिक परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त स्कूल व क्षेत्र का मान बढ़ाया है़ स्कूल से कुल 145 बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी, इसमें से 123 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास […]
विज्ञापन
सनरेज के पांच बच्चों ने जिला टॉप 20 में बनाया स्थान
पालोजोरी : सनरेज उच्च विद्यालय के छात्रों ने एक बार फिर मैट्रिक परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त स्कूल व क्षेत्र का मान बढ़ाया है़ स्कूल से कुल 145 बच्चों ने मैट्रिक परीक्षा दी थी, इसमें से 123 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की है़
इसमें से आठ बच्चों ने 90 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किये है़ं वहीं 68 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाकर अपने माता-पिता के सपने को साकार किया है़ स्कूल की शालू कुमारी ने 472 अंक लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है़ इसके अलावा आयुष ने 465, आमना ने 465, विवेक ने 462, सरताज ने 459, राधेश्याम ने 457, सरोज ने 452, शिंटु ने 451, कृष्णा ने 448,लखी प्रिया ने 447, अदिती ने 447, ज्योति ने 445 अंक लाकर स्कूल के टॉप टेन में अपना नाम शामिल किया है़ छात्रों की सफलता पर स्कूल के निदेशक ओम प्रकाश सिंह व सचिव प्रवीण कुमार सिंह पप्पू ने संतोष जताते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










