गांव से तीन किमी दूर से ग्रामीण ला रहे राशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2018 7:12 AM

विज्ञापन

देवघर : मुख्यमंत्री के सीधी बात कार्यक्रम में देवघर जिला का दो मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सचेत हुआ. पहले मामले में बलथर गांव के लोगों की समस्या सामने आयी. जिसमें कहा गया कि वर्ष 2016 से ग्रामीणों को राशन कार्ड पर अनाज उठाव के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर राशन डीलर […]

विज्ञापन
देवघर : मुख्यमंत्री के सीधी बात कार्यक्रम में देवघर जिला का दो मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन सचेत हुआ. पहले मामले में बलथर गांव के लोगों की समस्या सामने आयी. जिसमें कहा गया कि वर्ष 2016 से ग्रामीणों को राशन कार्ड पर अनाज उठाव के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर राशन डीलर गोविंद यादव के यहां जाना पड़ता है.
जबकि गांव में आबिदा परवीन के नाम पर पीडीएस लाइसेंस है. गांव से दूर राशन उठाव में परेशानी की बात करने के बाद भी लाभुकों को अबतक कोई राहत नहीं दी गयी. दूसरा मामला केनमनकाठी गांव के बाबूटोला का है. पांच वर्ष पूर्व सांसद मद से निर्माण कराये जाने वाले विवाह भवन से संबंधित है. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे द्वारा उक्त योजना की अनुशंसा की गयी थी. काम करने के लिए गोड्डा के कंपनी को अनुमति दी गयी थी. कार्य में गड़बड़ी मिलने पर दिशा की बैठक में सांसद की आेर से कंपनी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था. कंपनी पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन उपायुक्त द्वारा एसआइटी टीम गठित कर कंपनी पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ की गई थी. जो कि वर्तमान समय में भी चल रहा है. जनसंवाद कार्यक्रम में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने भरोसा दिलाया कि जल्द की शिकायत का निष्पादन कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola