14 लाख से बनी सड़क, अब फिर खर्च होंगे 50 लाख
Updated at : 04 May 2018 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : वणी मेला की तैयारी के नाम पर फिर एक बार सरकारी राशि की बर्बादी की योजनाएं बनने लगी है. साल भर के अंदर बनी सड़क के ऊपर फिर से नयी सड़क बनायी जायेगी. शहर के आरएल सर्राफ स्कूल के बगल से बाजला चौक को जोड़ने वाली सड़क नये सिरे से बनायी जायेगी. पिछले […]
विज्ञापन
देवघर : वणी मेला की तैयारी के नाम पर फिर एक बार सरकारी राशि की बर्बादी की योजनाएं बनने लगी है. साल भर के अंदर बनी सड़क के ऊपर फिर से नयी सड़क बनायी जायेगी. शहर के आरएल सर्राफ स्कूल के बगल से बाजला चौक को जोड़ने वाली सड़क नये सिरे से बनायी जायेगी. पिछले वर्ष नगर निगम से श्रावणी मेला के पहले 14 लाख रुपये खर्च कर आरएल सर्राफ स्कूल रोड को बनवाया गया था.
अब विभाग बदल कर यह सड़क पीडब्ल्यूडी 50 लाख रुपये खर्च कर नये सिरे से बनाने जा रही है. पीडब्ल्यूडी से आरएल सर्राफ स्कूल रोड का टेंडर निकल चुका है. श्रावणी मेला से पहले काम पूरा कर लेना है. महज पांच सौ फीट की यह सड़क सोना का अंडा देने वाली मुर्गी बन गयी है.
पांच वर्ष तक मेंटेनेंस की थी जिम्मेदारी
नगर निगम से जिस ठेकेदार ने 14 लाख रुपये की लागत से यह सड़क बनायी थी, मापदंड के अनुसार उस ठेकेदार को पांच वर्ष तक सड़क के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी थी. लेकिन महज 10 माह में ही यह सड़क नये सिरे से बनाने की तैयारी है. अब निगम के ठेकेदार की मेंटेनेंस की जिम्मेदारी क्या होगी, यह सवाल खड़ा हो रहा है. वैसे आरएल सर्राफ स्कूल रोड पिछले वर्ष निर्माण के तीन माह बाद ही उखड़ने लगी थी, बावजूद इसका मेंटेनेंस भी नहीं किया गया. अब श्रावणी मेला से पहले 50 लाख से सड़क का कालीकरण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




