ट्रक के धक्के से बौंसी की महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2018 9:50 AM
विज्ञापन
देवघर-दुमका मुख्य पथ स्थित महेशमारा ओवरब्रिज के समीप की घटना पहुंची रिखिया थाना की पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर महेशमारा ओवरब्रिज के समीप बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना अंतर्गत गोखला गांव निवासी कंचन चौधरी (40) को ट्रक ने धक्का मार दिया. महिला को इलाज […]
विज्ञापन
देवघर-दुमका मुख्य पथ स्थित महेशमारा ओवरब्रिज के समीप की घटना
पहुंची रिखिया थाना की पुलिस, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
देवघर : देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर महेशमारा ओवरब्रिज के समीप बिहार के बांका जिले के बौंसी थाना अंतर्गत गोखला गांव निवासी कंचन चौधरी (40) को ट्रक ने धक्का मार दिया. महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका के पुत्र रोहित चौधरी ने रिखिया थाना की पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उसकी मां कंचन सरैयाहाट थाना क्षेत्र के दिघी गांव अपनी मायके चैत पूजा में आयी थी.
किसी काम से ऑटो द्वारा वह देवघर जा रही थी. इस क्रम में रास्ते में महेशमारा ओवरब्रिज के समीप गांव निवासी कमलेश्वरी चौधरी को देखकर वह ऑटो से उतर गयी. उसी दौरान चौपा मोड़ की तरफ से तेजी व लापरवाही से आ रहे ट्रक (जेएच 04 ए 9878) ने कंचन को धक्का मार दिया. इससे वह सड़क पर गिर पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
घटना की सूचना पर हाइवे पेट्राेलिंग-2 ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया. मामले की सूचना पाकर रिखिया थाना के एएसआइ रविंद्र कुमार सिंह सदर अस्पताल पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










