सरकारी विभागों के बकाये का होगा एडजस्टमेंट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2018 4:31 AM
देवघर : मार्च क्लोजिंग को लेकर बिजली विभाग के पदाधिकारी बकाया बिजली बिल कलेक्शन में जोर-शोर से लग गये हैं. राजस्व वसूली के लिए विद्युत पदाधिकारियों ने सरकारी विभागों के कार्यालय में संपर्क कर वार्षिक राशि सरेंडर करने से पहले बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है. बिजली विभाग ने मार्च के पहले […]
देवघर : मार्च क्लोजिंग को लेकर बिजली विभाग के पदाधिकारी बकाया बिजली बिल कलेक्शन में जोर-शोर से लग गये हैं. राजस्व वसूली के लिए विद्युत पदाधिकारियों ने सरकारी विभागों के कार्यालय में संपर्क कर वार्षिक राशि सरेंडर करने से पहले बिजली बिल का भुगतान करने की अपील की है. बिजली विभाग ने मार्च के पहले सप्ताह में ही सभी बकायेदार सरकारी कार्यालयों को बकाये की राशि के तहत बिल मुहैया करा दिया है. इस क्रम में नगर निगम प्रबंधन, पीएचइडी, नटराज विहार प्रबंधन व स्वास्थ्य विभाग की अोर से जल्द बकाया भुगतान के रूप में एडजस्टमेंट का आश्वासन भी दिया गया है.
कई अन्य विभागों ने बिजली बिल से संबंधित किसी तरह का एलॉटमेंट न आने की बात कही. नगर निगम पर विद्युत विभाग का तीन-चार करोड़ रुपये से अधिक, पीएचइडी पर लगभग एक 80 लाख से अधिक, स्वास्थ्य विभाग पर लगभग 10 लाख रुपये से अधिक का बकाया है. उन सभी को विभागीय स्तर पर एडजस्टमेंट कराने की बातें कही गयी है.
आम बकायेदारों के खिलाफ चलेगा अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










