जिले के चिह्नित 53 बालू घाटों में से 13 होंगे रद्द
देवघर : जिले में वैध तरीके से बालू खनन जल्द चालू होगा. सरकार बालू का खनन झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेएसएमडीसी) के माध्यम से करायेगी. जिले के अजय नदी, पतरो नदी, जयंती नदी व चांदन नदी के बालू घाटों को चिह्नित किया गया है. खनन विभाग से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद जेएसएमडीसी द्वारा […]
देवघर : जिले में वैध तरीके से बालू खनन जल्द चालू होगा. सरकार बालू का खनन झारखंड स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जेएसएमडीसी) के माध्यम से करायेगी. जिले के अजय नदी, पतरो नदी, जयंती नदी व चांदन नदी के बालू घाटों को चिह्नित किया गया है. खनन विभाग से प्रस्ताव भेजे जाने के बाद जेएसएमडीसी द्वारा बालू का कॉमर्शियल खनन कराया जायेगा. इसके लिए पिछले दिनों खनन विभाग ने जियोलॉजिस्ट के द्वारा सर्वे कर 53 बालू घाटों को चिह्नित कराया था, इसमें वन विभाग से अनुमति नहीं मिलने की वजह से 13 बालू घाटों को रद्द कर दिया जायेगा. प्रावधानों के अनुसार, 13 बालू घाट वन भूमि से 250 मीटर के दायरे में पाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










