बाइक बरामद, अपराधियों की तलाश में छापेमारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भारत गैस गोदाम में लूट का मामला देवघर : भारत गैस एजेंसी के गोदाम से हुए लूटकांड में उपयोग की गयी बाइक की तरह एक ब्लू अपाची बाइक पुलिस ने बरामद की है. वहीं कांड में संलिप्त मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. फिलहाल छापेमारी टीम कई संदिग्धों को हिरासत में […]
विज्ञापन
भारत गैस गोदाम में लूट का मामला
देवघर : भारत गैस एजेंसी के गोदाम से हुए लूटकांड में उपयोग की गयी बाइक की तरह एक ब्लू अपाची बाइक पुलिस ने बरामद की है. वहीं कांड में संलिप्त मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. फिलहाल छापेमारी टीम कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है. पुलिस यह सत्यापन करने में जुटी है कि गैस गोदाम लूटकांड में संलिप्त आरोपितों ने इसी ब्लू अपाची बाइक का प्रयोग किया है या किसी दूसरे का.
हलांकि इस संबंध में पुलिस के कोई अधिकारी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वे लोग मामले में बहुत करीब तक पहुंच चुके हैं. शीघ्र ही आरोपित दबोचे जायेंगे. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लूटकांड में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए देवघर पुलिस की अलग-अलग टीम ने कुंडा थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की. अब भी पुलिस दो संदिग्धों से पूछताछ कर रही है. बैजनाथपुर-कुंडा बाइपास रोड पर नगर थानांतर्गत खोरादह में स्थित भारत गैस एजेंसी (मोडर्न इंटरप्राइजेज) के गोदाम से चार अपराधियों ने मंगलवार संध्या 5:40 बजे पिस्तौल का भय दिखाकर 352470 रुपये लूट लिये थे.
मामले को लेकर गैस गोदाम कैशियर सारवां थाना क्षेत्र के नकटी गांव निवासी अशोक कुमार सिंह के बयान पर नगर थाना में लूटकांड की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में टीवीएस अपाची बाइक पर पहुंचे चार अपराधियों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि सहयोगी कैलाश कुमार उर्फ गुड्डू के साथ दिन भर के सेल का पैसा मिलान कर रहे थे, तभी हाथ में पिस्तौल चमकाते हुए चार अपराधी दीवार फांदकर अंदर घुसे. कनपट्टी पर दोनों को पिस्तौल सटाकर अपराधियों ने टेबुल के दराज से सारे पैसे निकाल लिया और फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










