33 हजार लाइन में फाॅल्ट से घंटे भर बिजली ठप
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर-मलहारा के समीप एक रेल पोल में लगा इंसुलेटर ब्लास्ट हो गया. इस कारण बैजनाथपुर पावर हाउस से मोहनपुर पावर हाउस को दी जानेवाली बिजली घंटे भर बाधित रही. मामले की जानकारी होने पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार व बिजली विभाग की टीम रामपुर स्थित यज्ञ […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर-मलहारा के समीप एक रेल पोल में लगा इंसुलेटर ब्लास्ट हो गया. इस कारण बैजनाथपुर पावर हाउस से मोहनपुर पावर हाउस को दी जानेवाली बिजली घंटे भर बाधित रही. मामले की जानकारी होने पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता अरविंद कुमार व बिजली विभाग की टीम रामपुर स्थित यज्ञ मैदान के समीप पहुंची. जहां पड़ताल के बाद ब्लास्ट किये इंसुलेटर को ढूंढ़ा जा सका व टीम ने मरम्मत की. इसके बाद मोहनपुर क्षेत्र में बिजली बहाल हो सकी. इस संबंध में जेइ अरविंद कुमार ने बताया कि रामपुर-मलहारा के समीप रेल पोल पर इंसुलेटर ब्लास्ट हो गया था. घंटे भर मशक्कत के बाद लाइन चालू किया जा सका. इस दौरान मोहनपुर व आसपास के क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










