मंगलवार को 3,52,470 रुपये की हुई थी डकैती
देवघर : बैजनाथपुर-कुंडा बाइपास रोड पर नगर थानांतर्गत खोरादह में स्थित भारत गैस एजेंसी (मॉडर्न इंटरप्राइजेज) के गोदाम में मंगलवार को हुए डकैती कांड में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. क्षेत्र के पुराने अपराधियों के अलावा गोदाम में काम करनेवाले कर्मियों […]
देवघर : बैजनाथपुर-कुंडा बाइपास रोड पर नगर थानांतर्गत खोरादह में स्थित भारत गैस एजेंसी (मॉडर्न इंटरप्राइजेज) के गोदाम में मंगलवार को हुए डकैती कांड में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. क्षेत्र के पुराने अपराधियों के अलावा गोदाम में काम करनेवाले कर्मियों से भी पूछताछ करेगी.
इसमें पुराने कर्मियों के चरित्रों को खंगाला जायेगा. संबंध में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है. तीन टीम बना कर देवघर सहित बिहार के आसपास के बॉर्डर एरिया में भी छापेमारी की जा रही है. कुछ ट्रेस मिला है. जल्द ही अपराधी कानून के शिकंजे में होगा. ज्ञात हो कि मंगलवार को चार अपराधियों ने संध्या 5:40 बजे पिस्तौल का भय दिखाकर 352470 रुपये लूट लिये थे. पुलिस मंगलवार रात्रि से ही सक्रिय हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










