छापेमारी में बालू व गिट्टी लदे आठ ट्रक जब्त
देवघर : जसीडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई जगहों पर बीती देर रात सघन छापेमारी कर बालू व गिट्टी लदे आठ ट्रकों को जब्त कर किया है. एसपी के निर्देश पर जसीडीह पुलिस ने क्षेत्र के टाभाघाट मोड़, रोहिणी मोड़, रोहिणी मुख्य बाजार समेत अन्य स्थानों पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो […]
देवघर : जसीडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र के कई जगहों पर बीती देर रात सघन छापेमारी कर बालू व गिट्टी लदे आठ ट्रकों को जब्त कर किया है. एसपी के निर्देश पर जसीडीह पुलिस ने क्षेत्र के टाभाघाट मोड़, रोहिणी मोड़, रोहिणी मुख्य बाजार समेत अन्य स्थानों पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में जांच पड़ताल की गयी. जिसमें उक्त कार्रवाई की गयी.
ट्रकों का नंबर क्रमश: बीआर 01 जीजी 1728, जेएच 10 ए 1356, बीआर 53 बी 9815, बीआर 01 जीए 6558, जेएच 15 इ 5331, बीआर 01आर 3002, ए एस 01 एच 5536, बीआर 30 जी 8278 है. वहीं मामले में सात ट्रक चालक व मालिक पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. छापेमारी अभियान में एसआइ दुष्यंत सिंह, एएसआइ रामानंद सिंह, आरसी चौधरी, संजय कुमार समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










