देर रात सीअो ने बांटे 125 कंबल
देवघर : पोचा की मौत के बाद प्रशासनिक तबके से अजीब बातें सामने आयी. गरीब हरिजन का घर तोड़ते वक्त प्रशासनिक पदाधिकारी तनिक भी नहीं हिचके. मगर जब उस गांव में शुक्रवार-शनिवार को चंद्र राय की पत्नी देवकी देवी(42) की अौर सोमवार की सुबह पोचा मांझी की मौत हो गयी. तो प्रशासन की अोर से […]
देवघर : पोचा की मौत के बाद प्रशासनिक तबके से अजीब बातें सामने आयी. गरीब हरिजन का घर तोड़ते वक्त प्रशासनिक पदाधिकारी तनिक भी नहीं हिचके. मगर जब उस गांव में शुक्रवार-शनिवार को चंद्र राय की पत्नी देवकी देवी(42) की अौर सोमवार की सुबह पोचा मांझी की मौत हो गयी. तो प्रशासन की अोर से चुपके से रात सर्द होने के बाद सीअो जयवर्धन व उनके मातहत सवा सौ कंबल लेकर बाबुपुर गांव पहुंचे. पोचा की लाश जलाकर लौटे जब ठंड में कांप रहे थे. तब सीअो ने लगभग 125 लोगों को कंबल अोढ़ाकर सांत्वना देने का प्रयास किया. ग्रामीणों के लिए यह नजारा किसी आश्चर्य से कम नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










