उधवा में डॉल्फिन को मार कर खा गये मछुआरे
बरहरवा/उधवा : पूरे झारखंड में केवल साहिबगंज जिले से गुजरने वाली गंगा के उदयनाला से उधवा प्रखंड क्षेत्र के बेगमगंज हाटपाड़ा गांव के समीप मछुआरों ने मछली मारने के क्रम में सोस डॉल्फिन को पकड़ा. मछुआरों ने डॉल्फिन को आम मछली समझ मार कर खा गये. भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन की प्रजाति […]
बरहरवा/उधवा : पूरे झारखंड में केवल साहिबगंज जिले से गुजरने वाली गंगा के उदयनाला से उधवा प्रखंड क्षेत्र के बेगमगंज हाटपाड़ा गांव के समीप मछुआरों ने मछली मारने के क्रम में सोस डॉल्फिन को पकड़ा. मछुआरों ने डॉल्फिन को आम मछली समझ मार कर खा गये. भारत की राष्ट्रीय जलीय जीव गंगा डॉल्फिन की प्रजाति विलुप्त प्राय है.
इसे गंगा का गाय भी कहते हैं. डॉल्फिन मिलने के बाद पूरे इलाके में यह खबर आग की तरह फैली और इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग इक्ट्ठा हो गये. सोमवार को दिन में मछुआरों ने डॉल्फिन को पकड़ा था. शाम होते-होते मार कर खा गये. डॉल्फिन मिलने की सूचना से वन विभाग व पुलिस पूरी तरह से अनजान रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










