सड़क हादसे में दो घायल, जाम

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना. ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा धक्का कोरियासा मोड़ पर हुई घटना, एक घंटा तक रहा सड़क जाम देवघर : सत्संग के समीप कोरियासा मोड़ पर मंगलवार की शाम में एक ट्रैक्टर सामने से आ रही बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया. घटना में बाइक सवार चितोलोढ़िया निवासी संतोष राणा व उसका साथी […]

विज्ञापन

दुर्घटना. ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारा धक्का

कोरियासा मोड़ पर हुई घटना, एक घंटा तक रहा सड़क जाम
देवघर : सत्संग के समीप कोरियासा मोड़ पर मंगलवार की शाम में एक ट्रैक्टर सामने से आ रही बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया. घटना में बाइक सवार चितोलोढ़िया निवासी संतोष राणा व उसका साथी घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर नगर थाना गश्ती दल घटनास्थल पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया. अस्पताल से बिना इलाज कराये एक घायल फरार हो गया. हालांकि संतोष को भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है. प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने संतोष के सिर व छाती में चोट बतायी. डॉक्टर के अनुसार घायल युवक नशे में थे. उधर घटना के बाद लोगों ने कोरियासा मोड़ को जाम कर दिया.
आक्रोशित लोग इस सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना पाकर एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय घटनास्थल पहुंचे. लोगों को समझाकर जाम हटवाया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था. हेलमेट लगाया होता तो उसके सिर में चोट नहीं लगती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola