देवघर पुलिस को अपराधियों ने दी खुली चुनौती

Updated:
विज्ञापन

आज ही अपराधियों के गिरोह की लिस्ट जारी हुई और हो गयी लूट देवघर : अपराधियों ने देवघर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. आज ही पुलिस द्वारा अपराधियों के गिरोह की लिस्ट जारी की गयी और सरेशाम बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. वह भी उस वक्त जब सड़कों […]

विज्ञापन

आज ही अपराधियों के गिरोह की लिस्ट जारी हुई और हो गयी लूट

देवघर : अपराधियों ने देवघर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है. आज ही पुलिस द्वारा अपराधियों के गिरोह की लिस्ट जारी की गयी और सरेशाम बेखौफ अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दे डाला. वह भी उस वक्त जब सड़कों पर पुलिस की सघन गश्ती रहती है. शहर में तो नगर व कुंडा थाना की संध्या गश्ती घूम रही थी. वहीं अलग-अलग पीसीआर टीम, बीटा मोबाइल, हाइवा पेट्रोलिंग भी गश्ती कर रही थी. इसी बीच भारत गैस गोदाम से 3,52,470 रुपये लूटकर अपराधी आराम से भाग निकले.
कहीं पुलिस को इस बारे में कुछ भनक भी नहीं लग सका. पुलिस की सारी सुरक्षा धरी की धरी रह गयी और कुछ सुराग तक नहीं मिल सका. स्थिति ऐसी रही कि घटना के बाद पुलिस जिले भर में नाकेबंदी तक नहीं कर सकी. अगर इलाके को सील कर चेकिंग की जाती, तो अपराधी पकड़े जा सकते थे.
पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने अच्छी तरह से गैस-गोदाम की रेकी की होगी. इसके बाद घटना को अंजाम दिया. अपराधियों को गैस गोदाम के बारे में पूरी जानकारी रही होगी, तभी आराम से दीवार फांदकर अंदर गया और आसानी से वारदात कर भाग निकले. पुलिस को यह भी आशंका है कि किसी जानने वाले की भी घटना में संलिप्तता हो सकती है.
दो अपराधियों ने लगाया था हेलमेट, दो ने बांधा था मफलर
गैस गोदाम के कैशियर अशोक के अनुसार दो अपराधियों ने हेलमेट लगा रखा था व दो ने मुंह में मफलर बांधा था. पूरी घटना के दौरान किसी ने हेलमेट व मफलर नहीं उतारा. अशोक ने बताया कि गोदाम में बिजली व लाइट जलाने का प्रावधान नहीं है. ऐसे में वे लोग वेंडरों व ग्राहकों के जाने के बाद पैसे का मिलान करने लगे. इसी बीच अचानक दीवार फांदकर अपराधी अंदर आ गये. हाथ में हथियार देख वे लोग सशंकित हुए. हल्के अंधेरे में वे लोग मोबाइल व एक इमरजेंसी लाइट के सहारे काम कर रहे थे. ऐसे में अपराधियों को ठीक से नहीं देख सके. एक अपराधी को स्वेटर व दूसरे को जैकेट पहने देखा. आपस में वे सभी हिंदी में बातचीत कर रहे थे. सामान्य कदकाठी दुबला-पतला व सांवले रंग के थे वे लोग. इसके सिवा और कुछ नहीं देख सके.
सामने के घरवाले ने पत्थर भी चलाया
घटना को अंजाम देकर अपराधी गेट खोलते हुए बाहर निकल रहे थे, तभी हो-हल्ला सुनकर देखने के लिए सामने के घर से शंकर राउत गैस गोदाम के अंदर घुसने लगा. इसी बीच एक अपराधी ने उसे नीचे ढ़केल दिया और वे लोग बाहर निकल गये. अपाची बाइक स्टार्ट कर चारों अपराधी भागने लगे तो शंकर के भाई ने उनलोगों पर पत्थर फेंका. हमला होता देख बाइक के पीछे बैठे एक अपराधी ने उसपर पिस्तौल तान दिया. यह देख शंकर का भाई भी पीछे हट गया. इसी में तेज गति में दोनों अपाची बाइक से अपराधी आगे पूरब की तरफ भाग निकले.
कैशलेस व्यवस्था रहती
तो नहीं होती लूट
गैस गोदाम में पूरा कारोबार नकदी में चल रहा था और सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त नहीं थे. ऊपर से गैस एजेंसी द्वारा कैशलेस पर कभी जोर नहीं दिया गया. अगर गैस एजेंसी द्वारा कैशलेस व्यवस्था रखी गयी होती तो यह लूट की वारदात नहीं होती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola